मुंबई हवाई अड्डे का कर्मचारी ही कर रहा था ऐसा काम… केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने किया भंडाफोड़

95

मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने 60 हजार डालर के साथ एक ग्राउंड हैंडलिंग कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह कर्मचारी अपने अंडरवीयर में यह डालर छिपाया था और दुबई जाने वाले यात्री को देने वाला था। सीआईएसएफ की टीम मामले की गहन छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें – कानपुर : 10 में 9 सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार! जानिये, किसको मिला टिकट, किसपा पत्ता साफ

शनिवार को सुबह मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर दो पर पुलिस के जवान और सीआईएसएफ के जवान एकसाथ चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक कर्मचारी संदिग्ध अवस्था में दिखा। इसलिए जांच टीम ने उस कर्मचारी को लेकर उसकी तलाश की तो उसके अंडरवीयर में 60 हजार डालर पाए गए। पूछताछ के दौरान आरोपित कर्मचारी ने बताया कि यह डालर वह दुबई जाने वाले यात्री को देने वाला था। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.