नासिक समृद्धि हाईवे पर हादसा, चार लोगों की मौत, पांच घायल

नासिक में सिन्नर के पास समृद्धि हाइवे पर इनोवा कार सुरक्षा दीवार से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

136

महाराष्ट्र के नासिक जिले में सिन्नर के पास समृद्धि हाइवे पर इनोवा कार सुरक्षा दीवार से टकराकर दुर्घटनागस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिन्नर के अस्पताल में भर्ती करवाया है।

अहमदनगर शिर्डी के रहने वाले थे मृतक
पुलिस के अनुसार अहमदनगर में शिर्डी के रहनेवाले ये लोग अपने रिश्तेदार को हज यात्रा में जाने के लिए विदाई देने मुंबई आए थे। यह सभी लोग रविवार को देर रात इनोवा कार से शिर्डी लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रज्जाक अहमद शेख (55), सत्तार शेख लाल शेख (53), सुल्ताना सत्तार शेख (50) और दगुभाई शेख (40) के रूप में हुई है। घायलों में जुबैर रज्जाक शेख (35), मैरुनिसा रज्जाक शेख (45), अजर बालन शेख (25), मुस्कान अजर शेख (22) और एक अन्य है ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.