Mumbai: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, लीलावती अस्पताल में भर्ती

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

68

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा (BJP) नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussai) को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को मंगलवार (26 सितंबर) की शाम को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) हुआ। जिसके बाद उन्हें मुंबई (Mumbai) के बांद्रा वेस्ट स्थित लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया है।

कौन हैं शाहनवाज हुसैन?
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन का जन्म 12 दिसंबर 1968 को बिहार के सुपौल में हुआ था। वह फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। हुसैन नीतीश कुमार और एनडीए सरकार में उद्योग मंत्री थे, लेकिन बाद में सरकार गिर गई।

यह भी पढ़ें- कनाडा-खालिस्तान विवादः जानिये, श्रीलंका ने भारत का क्यों किया समर्थन

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने दी जानकारी
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की।

तीन बार लोकसभा सांसद
आपको बता दें कि शाहनवाज हुसैन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वह बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.