आईजी ने जेल में किया बक्सर जेल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

84

बिहार कारा एवं सुधार विभाग के महानिरीक्षक दिवेश सेहरा 15 मई की दोपहर अचानक बक्सर केन्द्रीय जेल का औचक निरिक्षण किया।

बगैर सूचना के महानिरीक्षक के पहुंचने से जेल प्रशासन के बीच हडकम्प का महौल काबिज हो गया।यू तो समय समय पर स्थानीय प्रशासन केन्द्रीय करा समेत महिला जेल का तलासी कार्यक्रम चलाता ही है।

जेल महानिरीक्षक सेहरा के औचक निरिक्षण का कयास यह लगाया जा रहा है कि अभी हाल के दिनों में एक भोजपुरी सिने स्टार और जिले का चर्चित शूटर संदीप यादव के मोबाइल वार्ता के वीडियो वायरल होने के बाद बक्सर केन्द्रीय करा सुर्खियों में आ गया था।

वीडियो वायरल होते ही करा प्रशासन -जिला प्रशासन अपनी किरकिरी होते देख इस वीडियो को गाजीपुर (यूपी ) जेल का करार दिया क्योकि संदीप यादव को अभी हाल के दिनों मेही गाजीपुर (यूपी ) के जेल से ट्रांसफर कर बक्सर केन्द्रीय करा में सिफ्ट किया गया था । हालांकि इस वाकया के बाद शूटर संदीप को पुनः भागलपुर करा भेज दिया गया है।

करा महानिरीक्षक ने कारा के औचक निरिक्षण के दौरान कारा अधिकारियों समेत जेल की सुरक्षा में लगे सिपाहियों के आवासों का भी निरिक्षण किया।इस दौरान कई आवासों के जर्जर स्थिति को देखते हुए इसे प्राथमिकता के साथ जल्द ही दूर करने का भरोसा अधिकारियों समेत जवानो को दिया।

जेल महानिरीक्षक ने जेल में स्थापित विभिन्न वार्डों के कैदियों से मुलाकात कर उनके रहने ,खाने समेत अन्य समस्याओं को गम्भीरता से सूना।बताते चले कि इन दिनों राज्य के कई हिस्सों से आये दुर्दांत कैदी बक्सर केन्द्रीय कारा में बंद है।

महानिरीक्षक ने जेल सुरक्षा को लेकर कई कड़े निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। जेल आईजी के औचक निरिक्षण के दौरान केन्द्रीय कारा प्रशासन के आलाधिकारियो के अलावे बक्सर सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं बक्सर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

अपने निरिक्षण के दौरान कैदियों के रखरखाव को लेकर बक्सर केन्द्रीय करा प्रशासन के अधिकारियों से जानकारियां प्राप्त कीं।

गौर तलब है कि बक्सर केन्द्रीय करा में कैदियों के रखने की क्षमता के विस्तार को लेकर एक ब्लू प्रिंट बिहार सरकार के पास लम्बित है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा जब महानिरीक्षक का इस ओर ध्यान आकृष्ट किया गया तो उन्होंने अधिकारियों को भरोसा दिया कि लम्बित कार्य योजना पर सरकार द्वारा जल्द ही कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा।

जेल महानिरीक्षक ने सरकार द्वारा कैदियों के लिए चलाए जा रहे कौशल योजानाओं की जानकारियां भी प्राप्त कीं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सरकार की कौशल योजना बंदियों के जीवन के सुधार की अहम कड़ी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.