इटली में नाव डूबने से बड़ा हादसा, अब तक 30 शव बरामद

हादसे में बरामद किये गए शवों की संख्या 30 बताई है, जिसमें कुछ महीने का एक बच्चा भी है।

126

इटली में कालाब्रिया के दक्षिणी तट पर अप्रवासी नागरिकों से भरी एक नाव के डूबने से 30 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा 26 फरवरी को हुआ और दक्षिणी इटली में समुद्र तट पर 30 लोगों के शव बहते हुए मिले हैं। हालांकि, इस हादसे में 40 से अधिक लोगों को बचा भी लिया गया है। इस नाव पर करीब 100 लोग सवार थे।

नाव पर सवार थे 100 लोग
स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार कैलाब्रिया में क्रोटोन के तटीय शहर के पास स्थित बंदरगाह के अधिकारियों ने बताया कि एक नाव में 100 से अधिक प्रवासियों को ले जा रहा था, तभी यह आयोनियन समुद्र में डूब गई। इटली के दक्षिणी तट पर एक इतालवी तट रक्षक ने लगभग 30 शवों को बहते हुए देखा है। इस हादसे में 40 से अधिक लोगों को बचा भी लिया गया है। बचाव दल के अधिकारी लुका कारी ने कहा कि बचाए गए लोगों में कई लोग घायल हैं। बचाव का प्रयास अभी भी जारी है।

अभी तक पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं
बरामद किये गए शवों की संख्या 30 बताई है, जिसमें कुछ महीने का एक बच्चा भी है। अभी तक मरने वाले प्रवासियों के बारे में और इस नौका के संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं था कि नाव कहां से निकली थी, लेकिन कैलाब्रिया में ज्यादातर आने वाली प्रवासी नाव तुर्की या मिस्र के तटों से प्रस्थान करती हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.