Andhra Pradesh: मृत घोषित महिला ने मौत को दिया चकमा, अंतिम संस्कार से पहले ऐसे हुई जिंदा

चिकित्सा जगत को हैरान कर देने वाली एक अनोखी घटना में आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले से एक ऐसा वाकया सामने आया हैं जिसने सबको अचंभित कर दिया हैं।

44
Andhra Pradesh: मृत घोषित महिला ने मौत को दिया चकमा, अंतिम संस्कार से पहले ऐसे हुई जिंदा
AI सांकेतिक तस्वीर

Andhra Pradesh: चिकित्सा जगत को हैरान कर देने वाली एक अनोखी घटना में आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले से एक ऐसा वाकया सामने आया हैं जिसने सबको अचंभित कर दिया हैं। यहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित की जा चुकी एक पूर्व महिला सरपंच की सांसें रास्ते में सड़क के एक गड्ढे के जोरदार झटके से वापस लौट आईं। (Andhra Pradesh)

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, भुजबलपट्टनम गांव की रहने वाली 48 साल की पूर्व सरपंच गुराजाला रामा तुलसी लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें एलुरु के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती कराया गया था। अनेक प्रयासों के बावजूद गुरुवार (30 जुलाई 2026) सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले भारी मन से उनका शव लेकर प्राइवेट एम्बुलेंस से अपने पैतृक गांव के लिए निकल पड़े और हर तरफ मातम पसर गया। (Andhra Pradesh)

रास्ते का वह ‘चमत्कारिक’ झटका
जब एम्बुलेंस मंडावल्ली मंडल के पास से गुजर रही थी, तभी रास्ते में अचानक एक गहरा गड्ढा सामने आ गया। तेज रफ्तार गाड़ी जब उस गड्ढे से निकली, तो उसे एक भारी झटका लगा। इस जोरदार झटके के लगते ही वाहन के भीतर बैठे परिजनों ने देखा कि रामा तुलसी के शरीर में हरकत हुई और वे सांस लेने के लिए तड़पने लगीं। (Andhra Pradesh)

यह भी पढ़ें: Nepal में कांवड़ियों पर हमला, तीन की मौत! बालेन सरकार पर उठा सवाल

अस्पताल में जारी है इलाज
इस अप्रत्याशित घटना के तुरंत बाद परिजनों ने गाड़ी को नजदीकी अस्पताल की ओर मोड़ा। जांच करने पर डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी सांसें चल रही हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत विजयवाड़ा स्थित सरकारी जनरल अस्पताल (GGH) भेजा गया। फिलहाल वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही हैं। (Andhra Pradesh)

दूसरी तरफ, अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे पूरे गांव में मातम की जगह जश्न और खुशी का माहौल छा गया हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि इस दुर्लभ मामले की पूरी मेडिकल जांच होनी चाहिए, लेकिन फिलहाल यह खराब सड़क का एक गड्ढा उस महिला के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। (Andhra Pradesh)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.