अब इसरो के कदम सूर्य की ओर, अगले महीने होगी लॉन्चिंग

सूर्य के लिए आदित्य मिशन सितंबर में लॉन्चिंग के लिए तैयार हो रहा है। इसके साथ इसरो गगनयान पर भी तेजी से काम कर रहा है। कई परीक्षण के बाद संभवतः 2025 तक पहला मानवयुक्त मिशन पूरा किया जा सकता है।

203

चंद्र मिशन (lunar mission) की सफलता के बाद अब भारत (India) जल्दी ही सूर्य के अध्ययन के सफर पर निकलेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सूर्य के लिए आदित्य मिशन (Aditya mission) की तैयारी कर ली है।

इसरो (ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ (S Somnath) ने 24 अगस्त को बताया कि आदित्य एल 1 सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन होगा। इसे अगले महीने यानी सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। इसका मकसद करीब से सूर्य का निरीक्षण, इसके वातावरण और चुंबकीय क्षेत्र के बारे में स्टडी करना है।

2025 तक पूरा होगा मानवयुक्त मिशन
एस सोमनाथ ने बताया कि सूर्य के लिए आदित्य मिशन सितंबर में लॉन्चिंग (launching) के लिए तैयार हो रहा है। इसके साथ इसरो गगनयान पर भी तेजी से काम कर रहा है। कई परीक्षण के बाद संभवतः 2025 तक पहला मानवयुक्त मिशन पूरा किया जा सकता है। गगनयान मानवयुक्त अंतरिक्ष यान है, जिस पर इसरो कई सालों से काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें – जी-20 संस्कृति कार्य-समूह की बैठक वाराणसी में शुरू, इस लक्ष्य पर हो रहा है मंथन

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.