हड़कंपः एडीजी जोन वाराणसी का ट्विटर अकाउंट हैक, वीडियो गेम शेयर करने के साथ ही बदल दिया नाम

वाराणसी एडीजी जोन का एकाउंट वर्ष 2013 से संचालित हो रहा है।

107

वाराणसी जोन के एडीजी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। 23 अगस्त को मामला सामने आते ही साइबर क्राइम पुलिस टीम छानबीन में जुट गई। एडीजी जोन का एकाउंट हैक कर विदेश में बैठे साइबर अपराधी ने कई वीडियो गेम शेयर करने के साथ एकाउंट का नाम और डीपी भी बदल दिया। वाराणसी एडीजी जोन का एकाउंट वर्ष 2013 से संचालित हो रहा है। अकाउंट को 96.3 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, एडीजी जोन 82 लोगों को फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें -मुंबई में एक गुमनाम कॉल से मचा हड़कंप! जानिये, क्या है खबर

ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए चार वीडियो गेम पोस्टर
भोर में लगभग चार बजे एडीजी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से चार वीडियो गेम का पोस्टर शेयर किया गया। इसके बाद वीडियो पोस्ट रिट्वीट किए गए। दिन चढ़ने पर अफसरों को मामले की जानकारी हुई तो साइबर सेल को भी सूचना दी गई। टीम अकाउंट को रिस्टोर करने में जुटी हुई है।

एक्सपर्ट की ली जा रही है मदद
एडीजी जोन की सोशल मीडिया टीम साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है। तीन दिन पहले साइबर जालसाजों ने बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय एयरपोर्ट के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया था। इसके चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी तक हड़कंप मचा हुआ था। साइबर सेल औऱ फूलपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.