गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा : खंभात में करंट लगने से 2 की मौत, अन्य 2 नदी में डूबे

गणपति महोत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुदर्शी को गुजरात में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।आणंद जिले के खंभात में गणपति मूर्ति बिजली के तार को छू गई।

215

अनंत चतुदर्शी के दिन गणपति विसर्जन के दौरान राज्य में कई जगहों पर हुए हादसों में लोगों की जान गई। आणंद जिले के खंभात में गणपति मूर्ति बिजली के तार को छू गई। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, 3 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। साबरकांठा जिले के प्रांतिज में 2 युवक डूब गए। दमकलकर्मियों ने दोनों के शव बाहर निकाले।

10 दिवसीय महोत्सव की पूर्णाहुति
गणपति महोत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुदर्शी को गुजरात में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासन ने जहां कई शहरों में कृत्रिम तालाब भी बनाए तो नदी, समुद्र किनारे और तालाबों में गणपति की मूर्तियों का विसर्जन के साथ 10 दिवसीय महोत्सव की पूर्णाहुति हो गई। खंभात में गणेश विसर्जन के लिए निकले जुलूस के दौरान नवसर्जन सिनेमा के पास नंदी पर सवार गणपति की प्रतिमा बिजली के तार को छू गई। इससे 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि झुलसे 3 अन्य को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक अन्य हादसे में साबरकांठा जिले के प्रांतिज में गलतेश्वर के समीप साबरमती नदी में 2 युवक डूब गए। दमकल विभाग ने दोनों युवकों के शव बाहर निकाले। मृत युवक प्रांतिज के ताजपुर और गांधनगर के पीपरोज के निवासी बताए गए हैं।

योगी सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि, प्रदेश के 100 प्रतिशत गांवों को मिला यह दर्जा

एक युवक नदी में डूबा
दाहोद जिले के नवागाम में खान नदी में गणपति विसर्जन के दौरान भी एक युवक नदी में डूब गया, लेकिन साथ गए युवकों ने उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। इसके अलावा पंचमहाल जिले के पावागढ़ में विसर्जन के दौरान क्रेन का पट्टा टूट गया। इसमें 2 लोग घायल हो गए। वडातालाब के समीप गणपति प्रतिमा के दौरान यह हादसा हुआ। दोनों घायलों को हालोल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.