मुंबई मनपा का अधिकारी रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, रकम जानकर हिल जाएंगे

मुंबई मनपा अधिकारी का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। जिसमें पचास लाख रुपए की रिश्वतखोरी की बात सामने आई है।

157

बृहन्मुंबई महानगर पालिका के कार्यकारी अभियंता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी जब रिश्वत के पचास लाख की रकम स्वीकार कर रहा था, उसी समय उस पर कार्रवाई की गई। इतनी बड़ी रकम से मनपा अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भी सीमा टूटी है। सामान्यजनों के लिए यह मस्तिष्क हिला देनेवाला आंकड़ा है।

मनपा के अंधेरी स्थित के-पूर्व वॉर्ड में कार्यरत् हैं सतीश पोवार। वे कार्यकारी अभियंता हैं। उनके कार्यालय ने एक व्यावसाइक इमारत में अवैध निर्माण के विरुद्ध नोटिस दिया था। जिसे निष्कासित करने के लिए मनपा कर्मी गए हुए थे। उसे रोकने की ऐवज में अधिकारी ने पचास लाख रुपए की रकम मांगी थी। जिसे स्वीकार करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – जलते खेत, खांसता शहर! दिल्ली में मास्क, वर्क फ्रॉम होम और गाड़ियों पर जानिये क्या हैं नए प्रतिबंध

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.