एक चूहे ने रोकी पूरे औरंगाबाद शहर की पानी सप्लाई! जानिये, कैसे

एक छोटी-सी घटना कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती हैृ, इसका उदाहरण औरंगाबाद में देखने को मिला है।

107

महाराष्ट्र का औरंगाबाद शहर पहले से ही पानी की कमी से जूझ रहा है। हर चार से पांच दिन में वहां पानी आता है। इस  एक चूहे के कारण पूरे शहर में 11 घंटे तक पानी की आपूर्ति ठप रही। उसके बाद औरंगाबाद के लोगों को पानी का कम से कम इस्तेमाल कर काम चलाना पड़ा।

हुआ क्या था?
जयकवाड़ी पंप हाउस में 19 सितंबर की आधी रात करीब दो बजे अचानक एक चूहा पंप नंबर 4 के फीडर में घुस गया। उसके बाद ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया और वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया। हालांकि पूरे मरम्मत कार्य में 13 घंटे का समय लगा। इसलिए इस दौरान शहर में पानी की एक बूंद भी नहीं आई।

नागरिक रहे परेशान
इस घटना के चलते जयकवाड़ी बांध से आने वाली जलापूर्ति योजना 13 घंटे तक बंद रही। इससे शहर में जलापूर्ति का शेड्यूल चरमरा गया। एक से दो दिन देरी से लोगों को पानी मिलेगा। पहले से ही चार से पांच दिन में पानी सप्लाई होने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। हालांकि जयकवाड़ी डैम भरा हुआ है। लेकिन औरंगाबाद के लोगों को पीने का पानी समय पर नहीं मिलता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.