शिव मंंदिर में भूस्खलन से 4 की मौत, कई श्रद्धालुओं के दबने की आशंका, यहां का है मामला

शिव बौड़ी मंदिर में सुबह करीब सात बजे श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे, जो इस भूस्खलन की चपेट में आ गये। वहां पर अभी भी भूस्खलन का सिलसिला बना हुआ है।

297

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक शिव मंदिर में लैंडस्लाइड की भीषण घटना घटी है, जिसमें 4 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। लैंडस्लाइड में कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। जो शव मलबे से निकाले गए हैं, उनमें दो बच्चे हैं।

जानकारी के अनुसार शिव बौड़ी मंदिर में सुबह करीब सात बजे श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे, जो इस भूस्खलन की चपेट में आ गये। वहां पर अभी भी भूस्खलन का सिलसिला बना हुआ है। राहत और बचाव दलों ने अब तक तीन शव मलबे से निकाले हैं। इनमें दो मासूम बच्चों के शव हैं। इस आपदा में पांच लोग चोटिल हुए हैं। शिमला के डीसी आदित्य नेगी और एसपी संजीव गांधी घटनास्थल पर मौजूद हैं।घायलों में अरुण कुमार (28), सावन (33), मोनू (19), अंकू (26), राहुल (19) शामिल हैं। ये सभी लकड़ी के कारीगर हैं। यह मंदिर पहाड़ी के नीचे है और पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से राहत कार्य में बाधा आ रही है।

पुलिस के मुताबिक भूस्खलन सुबह सवा सात बजे हुआ। सोमवार का दिन होने के कारण लोग शिव बाड़ी मंदिर में माथा टेकने गए थे। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि तीन शव बरामद हुए हैं। राहत कार्य जारी है। मलबे में कई लोग दबे हैं। उन्हें निकालने की कोशिश जारी है।

वहीं सोहन जिले में बादल फटने की घटना में सात लोगों के मरने की खबर है। भारी बारिश से मंडी जिले में फ्लैड फ्डल से दो तीन-तीन लोग लापता हैं। यहां लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश में तबाही की स्थिति लगातार बनी हुई है।

यह भी पढ़ें – नेपाल में धूमधाम से मना ‘भारत महोत्सव’, इस कारण होता है आयोजन

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.