फ्रांसः हिंसा के बीच नाहेल के पार्थिव शरीर को दफनाया गया! जानिये, अब तक कितने हुए गिरफ्तार

फ्रांस के हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 2 जुलाई से प्रस्तावित अपनी जर्मनी यात्रा स्थगित कर दी है।

99

फ्रांस में अल्जीरियाई मूल के सत्रह वर्षीय नाहेल की पुलिस गोली से हुई मौत के विरोध में समूचा फ्रांस सुलग रहा है। धरना, आगजनी और प्रदर्शन जारी रहा है। हिंसा से घिरे फ्रांस में पांचवीं रात सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच 1 जुलाई को नाहेल को पेरिस के उपनगर नान्टेरे में दफना दिया गया। अंतिम संस्कार में उसकी मां और दादी के साथ सैकड़ों लोग शांतिपूर्वक शामिल हुए। दोपहर के समय नान्टेरे की मस्जिद में एक समारोह हुआ और क्षेत्र के विशाल मोंट वेलेरियन कब्रिस्तान में अंत्येष्टि हुई।

राष्ट्रपति ने स्थगित की जर्मनी यात्रा
हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 2 जुलाई से प्रस्तावित अपनी जर्मनी यात्रा स्थगित कर दी है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 29 जुलाई को ब्रसेल्स में यूरोपीय नेताओं की बैठक छोड़कर स्वदेश लौटे।

3000 लोग गिरफ्तार
अब तक फ्रांस में 3000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए 45,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर हैं। इस हालात के मद्देनजर ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे फ्रांस की यात्रा न करें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.