दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत में, दिल्ली सहित ये शहर शामिल

421

भारत ने 2022 में वायु प्रदूषण सूचकांक पर खराब प्रदर्शन किया, हालांकि खराब वायु गुणवत्ता वाले देशों की सूची में पिछले वर्ष की तुलना में इसमें तीन स्थानों का सुधार हुआ है।

भारत,चाड, इराक, पाकिस्तान, बहरीन और बांग्लादेश के साथ 2022 में पांच सबसे प्रदूषित देशों में शामिल है। भारत पिछले वर्ष की तुलना में तीन स्थानों के सुधार के साथ सूची में आठवें स्थान पर है।

स्विस वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी IQAir द्वारा प्रकाशित वार्षिक विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत के हैं।

ये हैं दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित शहर

1) लाहौर, पाकिस्तान

2) होतान, चीन

3) भिवाड़ी, भारत

4) दिल्ली, भारत

5) पेशावर, पाकिस्तान

6) दरभंगा, भारत

7) आसोपुर, भारत

8) नजमेना, चाड

9) नई दिल्ली, भारत

10) पटना, भारत

11) गाजियाबाद, भारत

12) धारूहेड़ा, भारत

13) बगदाद, इराक

14) छपरा, भारत

15) मुजफ्फरनगर, भारत

16) फैसलाबाद, पाकिस्तान

17) ग्रेटर नोएडा, भारत

18) बहादुरगढ़, भारत

19) फरीदाबाद, भारत

20) मुजफ्फरपुर, भारत

Google चैट ला रहा है नए स्मार्ट फीचर्स

खराब वायु गुणवत्ता का कुप्रभाव
-खराब वायु गुणवत्ता दुनिया भर में मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है।

-हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट द्वारा 2020 के एक अध्ययन के अनुसार, 2019 में वायु प्रदूषण के कारण 6.67 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई।

हर साल समय से पहले होने वाली लाखों मौतों के अलावा, वायु प्रदूषण से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर वैश्विक खर्च वर्तमान में $8.1 ट्रिलियन है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.