पुलिसवालों में हड़कंप जब महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने ऐसा कर लिया

नासिक पुलिस के सामने एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिली। पुलिस थाने के बर्ताव से नाराज महिला ने हंगामा कर दिया।

92

महाराष्ट्र के नासिक में आयुक्तालय के समक्ष एक अजब दृश्य देखने को मिला। एक महिला अपने पति के साथ आई और अपने ऊपर घासलेट छिड़क लिया। यह देखते ही वहां ड्यूटी पर स्थित पुलिसवाले भागदौड़ करने लगे। महिला एक सामाजिक संगठन की कार्यकर्ता है। वह इंदिरा नगर पुलिस थाने के व्यवहार से आक्रोषित थी।

नासिक शहर की युवा स्वाभिमान पार्टी की जिलाध्यक्ष राजलक्ष्मी पिल्लई अपने पति के साथ पुलिस थाने गई थीं। किसी प्रकरण में शिकायत दर्ज कराने। पुलिस थाने के कर्मियों ने शिकायत नहीं दर्ज की तो महिला का गुस्सा फूट पड़ा। वह हाथ में घासलेट का डिब्बा लिये सीधे नासिक पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर चल पड़ी। वहां गेट पर पहुंचते ही उसने घासलेट अपने ऊपर डाल लिया।

ये भी पढ़ें – जनता श्मशान भी न जा पाए, सरकार का ‘अबू’ नियमों की धज्जियां उड़ाए… होगी कार्रवाई या लीपापोती?

यह देखते ही वहां तैनात कर्मचारियों ने महिला को आग लगाने से रोकने की व्यवस्था कर दी। काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। महिला आयुक्त को बुलाने की मांग कर रही थी। इसके हाथ में माचिस था। ऐसे में पुरुष पुलिस कर्मी महिला सिपाही को बुलाने के लिए दौड़ पड़े।

महिला का ये है आरोप
राजलक्ष्मी पिल्लई का आरोप था कि उसे श्रमिक सेना के अधिकारी ने पीटा था। जिसकी शिकायत लेकर वह इंदिरा नगर पुलिस थाने गई थी। परंतु, पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। इस बात से महिला बहुत दुखी थी। वह नासिक पुलिस आयुक्तालय पहुंची और आत्मदाह का प्रयत्न करने लगी। आयुक्तालय पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को समझाया और खुद को आग लगाने से रोका। इसमें छीनाझपटी भी हुई। इस प्रकरण में पुलिस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.