उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ‘संत ईश्वर सम्मान-2023’ से सम्मानित समाजसेवियों से की मुलाकात

भारत के 30 राज्यों के 118 सेवा साधकों को 2.25 करोड़ राशि द्वारा सम्मानित किया गया है।

143

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने बुधवार (4 अक्टूबर) को अपने निवास स्थान पर संत ईश्वर सम्मान (Sant Ishwar Samman) से सम्मानित 18 समाजसेवियों (Social Workers) और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

फाउंडेशन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष संत ईश्वर सम्मान विजेताओं से मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ ने “रॉकेट वूमेन ऑफ इंडिया’ ऋतु करिधाल और वैज्ञानिक एम. श्रीकांत की खुले मन से प्रशंसा की। ऐसे ही 95 वर्षीय एथलीट और 95 पदक जीतने वाली दादी भगवानी देवी डागर को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने सभी विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2023: Golden Boy नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, दूसरी बार मारी बाजी

इस कार्यक्रम में संत ईश्वर सम्मान-2023 से सम्मानित 18 समाजसेवियों और संस्थाओं के विजेताओं के साथ-साथ संत ईश्वर सम्मान कमेटी के प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश (सिक्किम उच्च न्यायालय), अध्यक्ष कपिल खन्ना, महासचिव वृंदा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान कपिल खन्ना ने संत ईश्वर सम्मान के विषय में बताते हुए कहा कि इसकी संकल्पना 09 वर्ष पूर्व हुई थी। 08 वर्ष पूर्व पहली बार “संत ईश्वर सम्मान’ देना प्रारंभ हुआ था। इन 08 वर्षों में भारत के 30 राज्यों के 118 सेवा साधकों को 2.25 करोड़ राशि द्वारा सम्मानित किया गया है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.