ताश के पत्तों की तरह बिखर गई दो मंजिला इमारत, एक की मौत, कइयों के दबे होने की आशंका

मुंबई से सटे भिवंडी शहर में शुक्रवार सुबह मूलचंद इलाके में दो मंजिला पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

93

मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के भिवंडी शहर में एक दो मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं कई लोग मलबे में दब गए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से सटे भिवंडी शहर में शुक्रवार सुबह मूलचंद इलाके में दो मंजिला पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान माजिद अंसारी ( 25) के रूप में की गई है। शव को अस्पताल भेज दिया गया। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.