गरजकर बरसे और डुबो दिया… सोशल मीडिया पर पानी ही पानी, छतरी कब तक साथ रखें जानने के लिए पढ़ें खबर

100

बुधवार दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते-होते गरज के साथ छीटे पड़ने शुरू हो गए। इससे मुंबई के कुछ क्षेत्रों में ठीक ठाक बारिश हुई लेकिन आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति आ गई थी।

इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो लोगों की परेशानियों को प्रस्तुत कर रहे हैं। विकास बी नामक एक ट्विटर यूजर ने डोंबिवली का वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें लोग घुटने के लगभग पानी मेंं चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्रः स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा नंबर 1! जानिये, बाकी पार्टियों कैसा रहा हाल

प्राची नामक एक व्टिटर यूजर ने मुंबई का एरियल दृश्य प्रस्तुत किया है। जिसमें शहर पर बिछी रात की काली छाया में कड़कती बिजली अलग ही नजारा दिखा रही है।

अभिषेक पैठणकर नामक एक ट्विटर यूजर शाम 6.30 बजे का अंबरनाथ का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें बारिश का रौद्र रूप दिख रहा है।

https://twitter.com/Abhishe84397497/status/1445754419723661330

रिमझिम बारिश के बीच मुंबई की लाइफ लाइन दौड़ रही है, सड़कें दिन भर काम से घर लौटनेवालों से भरी हैं। मध्य रेलवे के नाहूर का नजारा एक ट्विटर यूजर ने प्रस्तुत किया है।

https://twitter.com/Kintu_Parantu/status/1445762912673406994

स्काई मेट के अनुसार मुंबई और आसपास के क्षेत्रों मे बारिश का यह क्रम 13-14 अक्टूबर तक चलता रहेगा। इसके बाद बारिश कि विदायी जो जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.