जम्मू-कश्मीर के परिसीमन पर लगी मुहर! क्या यह है चुनाव की आहट?

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के परिसीमन में जम्मू में छह और कश्मीर में एक सीट की वृद्धि हुई है।

96

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर से जुड़े परिसीमन आयोग ने राज्य विधानसभा सीटों के पुनर्गठन से जुड़े अंतिम आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने 5 मई को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिसीमन आयोग ने इससे जुड़े अंतिम आदेश पर आज बैठक के बाद हस्ताक्षर कर दिए।

समिति के सदस्य थे ये उच्चाधिकारी
राज्य परिसीमन के लिए सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति बनी थी। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और जम्मू-कश्मीर चुनाव आयुक्त पदेन सदस्य के रूप में शामिल थे।

ये भी पढ़ें – शादी से लौट रही कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत! जानें, कैसे हुआ हादसा

 दस्तावेज को  दिया गया अंतिम रूप
इन लोगों ने नियमित बैठक कर नागरिक समाज, जनता और राजनीतिक दलों से उनकी राय जानी और परिसीमन से जुड़े दस्तावेज को अंतिम रूप दिया।

बढ़ गई सीटें
परिसीमन से जम्मू-कश्मीर की कुल विधानसभा सीटों को 83 से बढ़ाकर 90 किया गया है। इसमें जम्मू क्षेत्र में छह और कश्मीर में एक सीट बढ़ा दिया गया है। अब जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 विधानसभा सीटें होंगी। इसके अलावा 9 सीटें अनुसूचित जनजाति और 7 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.