उत्सव के साथ कैंसर जांच भी, दही हंडी पर सामाजिक संस्था का अनुपम प्रयोग

101

ठाणे में इस वर्ष बीजेपी के स्वामी प्रतिष्ठान संस्था की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर दही हंडी उत्सव पर ठाणे में जरूरतमंद 75 हजार महिलाओं के कैंसर रोग का आधुनिक मशीन के द्वारा परिक्षण किया जायेगा | यह जानकारी देते हुए स्वामी प्रतिष्ठान न्यास के प्रमुख शिवाजी पाटील ने बताया कि इस वर्ष दही हंडी उत्सव पर संस्था द्वारा विजेताओं को लगभग 51 लाख रुपये के पुरुस्कार वितरित किये जाएंगे।

हिंदुओं के उत्सवों पर हटे प्रतिबंध
प्रतिष्ठान के प्रमुख सलाहकार विधायक संजय केलकर ने बताया कि शिवाजी पाटील राज्य के बड़े माथाडी नेता हैं। उन्होंने कहा कि शिवाजी पाटील गत तीन वर्ष से ठाणे में बड़े पैमाने पर दही हंडी महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। विधायक केलकर ने आरोप लगाया कि महाविकास आघाडी सरकार ने हिन्दू उत्सवों पर कड़े प्रतिबन्ध लगा रखे थे। परंतु अब नई सरकार इसमें सहयोग कर रही हैं।

51 लाख रुपए का पुरस्कार वितरण
बताया जाता है कि इस वर्ष 450 से अधिक मंडल महोत्सव में भाग ले रहे हैं। स्वामी प्रतिष्ठान की तरफ से दही हंडी उत्सव में विजेताओं को 51 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किये जाने हैं। स्वामी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शिवाजी पाटील का कहना है कि इस वर्ष प्रथम पुरुस्कार पाने वाले विजेता को 2 लाख 51 हजार का पुरुस्कार दिया जायेगा। प्रथम महिला विजेता को भी यही पुरुस्कार दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अक्सर देखा जाता है कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी जब अधिक ऊँची मानव श्रंखला बनाते हैं ,तब अकसर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसलिए इस वर्ष संतुलन बिगड़ने पर गिराने वाले प्रतियोगियों को विशेष सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें – कर्नाटकः अब वीर सावरकर के समर्थकों पर जिहादी हमला

मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री होंगे अतिथि
ठाणे में इस वर्ष स्वामी प्रतिष्ठान संस्था द्वारा आयोजित दही हंडी महोत्सव का उद्घाटन राज्य के मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे ,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ,के द्वारा किया जायेगा | इस अवसर पर राज्य विधान सभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ,राज्य बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के अलावा प्रसिद्ध हिंदी और मराठी सिने कलाकार भी भाग लेंगे |

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.