नगर निकाय चुनाव : अमरोहा में वोटिंग के दौरान बवाल, कई घायल

अमरोहा में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर दो दलों के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान दोनों दलों की ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई। इस पथराव में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

156

उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच अमरोहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दोपहर को फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर दो दलों के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान दोनों दलों की ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई। इस पथराव में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने किया लाठी चॉर्ज
निकाय चुनाव में वोटिंग के दौरान जिले के गजरौला कस्बे में स्थित बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से जमकर पथराव हुआ। इसमें बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस और कुछ क्षेत्रीय लोग घायल होने की खबर आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस पथराव में छह लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी चॉर्ज करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- देश में पिछड़ रहा कोरोना, नए मामलों में आई कमी

बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग!
बता दें कि गजरौला से भाजपा की ओर से कमलेश आर्य चुनाव मैदान में हैं। वहीं, बसपा के पूर्व विधायक हरपाल सिंह की पत्नी राजंद्री देवी चुनाव लड़ रही हैं। वोटिंग के दौरान ही एक दल के समर्थक पहुंचे उन्होंने कहा कि राजंद्री देवी के लिए मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग कर रही हैं। इस बीच दो दलों के समर्थकों में बहस होने लगी और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस विवाद में छह लोगों के घायल होने की खबर है।

ये भी देखें- हत्याओं के नाम ऐसे फंसाए गए हिंदू | डॉ. अमित थडानी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.