पुतिन ने ऐसा क्या कहा कि दुनिया ने ली राहत की सांस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध ही नहीं, बाकी सभी हिंसक टकराव भी बातचीत के जरिये खत्म होने चाहिए।

131

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के लगभग 10 महीने हो गए है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। पुतिन की इस बात से दुनिया ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि इस समय यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका की यात्रा पर हैं। पुतिन यह बात मीडिया के सवालों के जवाब में कही।

ये भी पढ़ें- आतंकियों के पांच सहयोगी गिरफ्तार, इस खतरनाक संगठन के थे मददगार

कूटनीतिक प्रयासों से खत्म हो युद्ध
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यह युद्ध कूटनीतिक प्रयासों से खत्म होना चाहिए। यूक्रेन युद्ध ही नहीं बाकी सभी हिंसक टकराव भी बातचीत के जरिये खत्म होने चाहिए। यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहां पर जितनी जल्दी शांति स्थापित होगी अच्छा रहेगा। पुतिन ने अमेरिका के पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम को पुराना करार देते हुए कहा कि रूसी सेना उससे निपटने में सक्षम है। यह सिस्टम रूस के एस-300 सिस्टम जितना सक्षम नहीं है। रूस के पास एस-400 और उसका भी उन्नत संस्करण है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.