इनामी बदमाश विनय श्रोत्रीय को पुलिस ने ‘ऐसे’ किया ढेर

सिकंदरा क्षेत्र में गांव अकबर रोड पर एसटीएफ और सिकंदरा पुलिस ने बदमाश विनय को घेर लिया था। घेराबंदी के दौरान उस ने पुलिस पर गोली चलाई।

223

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश विनय श्रोतीय पर 50 हजार का इनाम था। यह मुठभेड़ बुधवार तड़के हुई।

पेशी के दौरान हो गया था फरार
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह एक सूचना के बाद सिकंदरा क्षेत्र में गांव अकबर रोड पर एसटीएफ और सिकंदरा पुलिस ने बदमाश विनय को घेर लिया था। घेराबंदी के दौरान उस ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई करने हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली बदमाश विनय श्रोतीय को लगी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- रायबरेली में भीषण हादसा, गुमटी के पास खड़े लोगों को डंपर ने रौंदा, मच गई चीख पुकार

फिरोजाबाद के लाइन पार थाना क्षेत्र के गैंगस्टर विनय श्रोतीय को जिला जेल से 13 जुलाई 2022 को दीवानी में पेशी पर लाया गया था। बदमाश विनय पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोककर अपने साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी। बुधवार को मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.