देवघर में बम मारकर व्यक्ति की हत्या, लोगों में दहशत

देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियासा राजकृत मध्य विद्यालय के सामने व्यक्ति पर बम फेंका गया, जिससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए।

127

झारखंड के देवघर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा राजकृत मध्य विद्यालय के सामने अपराधियों ने एक शख्स पर बम से हमला किया। हमले में शख्स के शरीर के चिथड़े हो गए। मृतक की पहचान लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छह की संख्या में आए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोरियासा राजकीयकृत मध्य विद्यालय के सामने घटी घटना
देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियासा राजकृत मध्य विद्यालय के सामने व्यक्ति की बम मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार तड़के छह बजे चार से छह की संख्या में आए अपराधियों ने लक्ष्मी यादव नाम के शख्स को निशाना बनाकर बम फेंका। बम फटते ही शख्स के शरीर के चिथड़े उड़ गए। उसका सिर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बमबाजी की इस घटना से पूरे देवघर में अफरा-तफरी मच गई। बाजार में लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने दुकानें बंद कर ली।

ये भी पढ़ें- इनामी बदमाश विनय श्रोत्रीय को पुलिस ने ‘ऐसे’ किया ढेर

जमीन विवाद के चलते हमले की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही देवघर एसडीपीओ पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। परिजनों का कहना है कि लक्ष्मी यादव को जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। चार से छह की संख्या में आए अपराधियों ने सुनियोजित साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि आरंभिक जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। बताया जाता है कि मृतक लक्ष्मी यादव के खिलाफ भी कुंडा थाना में आपराधिक मामला दर्ज है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.