कर्नाटक में जल प्रलय: उडुपी में भारी नुकसान, 200 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

139

बेंगलुरू। राज्य में भारी वर्षा के कारण जल प्रलय की स्थिति निर्मित हो गई है। कई क्षेत्रों में घर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। इन घरों में रहनेवालों को एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर बाहर निकाला है।
मौसम विभाग चेतावनी जारी की थी वो सत्य साबित हुई। 20 और 21 सितंबर के लिए विभाग ने चेतावनी जारी की है। कर्नाटक के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति उडुपी की है। यहां राष्ट्रीय आपदा राहत दल और राज्य सरकार का अपदा प्रबंधन विभाग लोगों को बाढ़ वाले इलाकों से बाहर निकाल रहा है। उडुपी के समुद्र से लगे क्षेत्रों में कई घर बर्बाद हो गए हैं। करीब 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य अपदा प्रबंधन दल के 250 सदस्य राहत और बचाव कार्य में लगे हैं इसके अलावा केंद्र सरकार की एनडीआरएफ भी लगी हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.