Prime Minister मोदी 12 मार्च को झारखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन का उपहार, देश के इन क्षेत्र के लोगों को होगा लाभ

डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ चेयरकार कोच होंगे। इ

64

Prime Minister नरेन्द्र मोदी झारखंड को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात(Another Vande Bharat Express train gift to Jharkhand) देंगे। यह बनारस तक चलेगी। प्रधानमंत्री 12 मार्च को इसका ऑनलाइन उद्घाटन(online inauguration) करेंगे। इस ट्रेन के चलने से रांची स्टेशन से खुलने वाली वंदे भारत की संख्या तीन(vande bharat number three) हो जाएगी। रांची-बनारस वंदे भारत(Ranchi-Banaras Vande Bharat) से खासकर उन यात्रियों को लाभ होगा, जो काशी जाकर भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं। इसके अलावा अयोध्या जाने वाले भी काशी से अयोध्या(Kashi to Ayodhya) आसानी से जा सकेंगे।

डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ चेयरकार कोच होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा झारखंड, बिहार और ओडिशा के रेल यात्रियों को मिलेगा। यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते वाराणसी पहुंचेगी। यह बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग, कोडरमा और गया जंक्शन से गुजरेगी।

ट्रेन रांची से सुबह 5:50 बजे खुलेगी और दोपहर 12:10 बजे बनारस पहुंचेगी
बिंद्रा ने बताया कि यह ट्रेन रांची से सुबह 5:50 बजे खुलेगी और दोपहर 12:10 बजे बनारस पहुंचेगी। बनारस से दोपहर 1:30 बजे खुलेगी और रात 7:50 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से बनारस का सफर साढ़े छह घंटे में तय होगा। रांची-वाराणसी तक का किराया 1,390 से 2,600 रुपये के बीच होगा। पहले इसे मुरी-बोकारो के रास्ते चलाने की योजना थी। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सुझाव पर इसे लोहरदगा-टोरी के रास्ते चलाने का फैसला लिया गया है।

MIRV: मिशन दिव्यास्त्र के लिए पीएम ने डीआरडीओ वैज्ञानिकों को सराहा, कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन दिखाएंगे हरी झंडी
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से 11 मार्च को रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 12 मार्च को रांची- बनारस वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर रांची में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.