प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

123

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुन को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश में कुल 23 वंदे भारत ट्रेन हो गई है।अब बिहार, झारखंड और गोवा में वंदे भारत ट्रेन चलेगी।

भोपाल-इंदौर वंदे भारत
भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो शहरों के बीच चलेगी। रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 1055 होगा।

गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया
वहीं गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी।वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी चेयर कार का किराया सीएसएमटी मुंबई से मडगांव तक ₹1815 होगा सीएसएमटी मुंबई से मडगांव तक एक्ज़ेक चेयर कार का किराया ₹3360 होगा।

यह भी पढ़ें – पुतिन ने किया देश को संबोधित, वैगनर के विरोध को लेकर कही ये बात – 

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
वहीं, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत होगी। यह रेलगाड़ी टूरिस्टों, स्टूडेंट्स, बिजनेसमैन के लिए सुविधाजनक होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 995 से 430 होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.