एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, कहा- आपने पदक के लिए दिन-रात मेहनत की

एशियाई खेलों में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कुल 107 पदक जीते।

219

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) को एशियाई खेलों (Asian Games) में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों (Indian Players) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने जो पराक्रम दिखाया है, जो प्रयास किया है और जो परिणाम दिया है, उससे देश के हर कोने में जश्न का माहौल है। आपने 100 पदक पार करने के लिए दिन-रात मेहनत की।

खिलाड़ियों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”मैं 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से आप सभी का स्वागत करता हूं। आपकी कड़ी मेहनत और सफलताओं से देश में जश्न का माहौल है।

भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
चीन के हांगझू में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इन्हीं खिलाड़ियों की बदौलत भारत ने एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस बार भारत ने कुल 107 पदक जीते, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ भारत ने पिछले एशियाई खेलों में जीत की संख्या को पीछे छोड़ दिया। भारत ने इससे पहले एशियाई खेल 2023 में कुल 70 पदक जीते थे। चीन ने कुल 383 पदक जीते थे और पहले स्थान पर रहा था।

यह भी पढ़ें- भारत हुआ और शक्तिशाली, सेना ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण 

पीएम मोदी ने महिला एथलीटों के प्रदर्शन की सराहना की
उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में आपके प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। पीएम ने कहा कि मैं देश की तरफ से सभी खिलाड़ियों के कोच और ट्रेनर को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा, “आप सभी ने एथलीटों की भावी पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।” एशियाई खेलों में प्रदर्शन से ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ‘नारी शक्ति’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिलाओं की क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जीते गए कुल पदकों में से आधे से ज्यादा पदक हमारी महिला एथलीटों के हैं। यही नए भारत की भावना है।

जो मेडल नहीं जीत पाए उनका भी हौसला बढ़ाया
पीएम ने कहा कि भारत के युवाओं पर सभी को भरोसा है। इसी वजह से हमने इस बार 100 पार का नारा दिया था। आपने इसे पूरा भी कर लिया। हम भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’ इस बार सफलता न मिले तो भी निराश न हों, पेरिस ओलंपिक के लिए जी-जान से तैयारी करें।

इससे पहले एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 पदक जीतना था। जकार्ता में आयोजित 2018 एशियाई खेलों में भारत ने 70 पदक जीते थे। इस बार भारत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 107 पदक जीते और स्वर्ण पदक जीतने का नया रिकॉर्ड भी बनाया। इस बार भारतीय टीम 100 पार के नारे के साथ चीन के हांगझू के लिए रवाना हुई थी और इसे हकीकत में बदलने के बाद ही वापस लौटी। भारत के 100 पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह सभी खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.