जलवितरण पर शनि कोप: कुर्ला में रहते हैं तो जान लें पानी कब नहीं आएगा?

मुंबई शहर के प्रतिदिन जलापूर्ति करनेवाली जलवाहिनियों की मरम्मत का कार्य सतत चलता रहता है। इस बार मनपा जलवितरण विभाग ने एल विभाग के अंतर्गत आनेवाली जलवाहिनी का कार्य किया जा रहा है।

168

बृहनमुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में आनेवाले पूर्वी उपनगर में जल वाहिनी की मरम्मत की जानी है, इसके कारण कुर्ला क्षेत्र में जलवितरण व्यवस्था 4 मार्च 2023 से 6 मई 2023 तक प्रभावित रहेगी। मरम्मत कार्यों के कारण शनिवार के दिन विभिन्न क्षेत्रों में जलवितरण नहीं किया जाएगा।

कुर्ला के खैरानी रोड के तुकाराम ब्रिज और जंगलेश्वर महादेव मंदिर के बीच जल चैनल की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में 10 दिन का समय लगेगा, ऐसी स्थिति में यदि लगातार 10 दिन जलापूर्ति ठप रही तो नागरिकों को असुविधा होगी। मनपा के जल अभियंता विभाग ने इस पर सकारात्मक विचार कर चरणबद्ध तरीके से यह कार्य करने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार चरणबद्ध तरीके से 10 शनिवार को यह कार्य किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में दस शनिवार पानी नहीं
मरम्मत कार्यों के कारण हर शनिवार 4 मार्च 2023 से शनिवार 6 मई 2023 तक संघर्ष नगर, लोयलका कंपाउंड, सुभाष नगर, भानुशाली वाडी, यादव नगर, दुर्गामाता मंदिर, कुलकर्णी वाडी, डिसूजा कंपाउंड, लक्ष्मी नारायण मार्ग, जोश नगर, आजाद मार्केट में जलापूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।

पानी बचाएं, उबाल कर पियें
इस क्षेत्र के नागरिकों को हर शुक्रवार को पर्याप्त पानी का संग्रह करने की सलाह और पानी का कम उपयोग करने की मनपा ने दी है। वहीं, जल अभियंता पुरुषोत्तम मालवड़े ने अपील की है कि एहतियात के तौर पर हर रविवार को आने वाले पानी को छानकर उबाला जाए।

याद रखें शनिवार की यह तारीखें जब जलापूर्ति बंद रहेगी?

  • 4 मार्च 2023
  • 11 मार्च 2023
  • 18 मार्च 2023
  • 25 मार्च 2023
  • 1 अप्रैल 2023
  • 8 अप्रैल 2023
  • 15 अप्रैल 2023
  • 22 अप्रैल 2023
  • 29 अप्रैल 2023
  • 6 मई 2023

ये भी पढ़ें – क्या मन्नत थी कि घुस गए किंग खान के बंगले में… शाहरुख की सुरक्षा में सेंध

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.