मुंबई लोकल यात्रियों के लिए खुशखबरी! इस तारीख से 12 डिब्बों की 12 सेवाएं 15 डिब्बों में परिवर्तित

पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग ने कहा है कि 12-डिब्बा सेवाओं की बारह सेवाओं का 15-डिब्बा सेवाओं में परिवर्तन यात्रियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।

90

यात्रियों को बेहतर ट्रेन सेवाएं प्रदान करने और मुंबई उपनगरीय खंड पर ट्रेनों में अधिक यात्रियों को समायोजित करने की पहल के तहत पश्चिम रेलवे द्वारा 12 लोकल ट्रेन सेवाओं को 12-डिब्बा से 15-डिब्बा सेवाओं में बदलने का निर्णय लिया गया है। इनमें दोनों दिशाओं में प्रत्येक में 6 सेवाएं शामिल हैं। इन 12 सेवाओं में से 6 सेवाएं फास्ट लाइनों पर हैं। ये परिवर्तन 12 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगा।

पश्चिम रेलवे का दावा
पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12-डिब्बा सेवाओं की बारह सेवाओं का 15-डिब्बा सेवाओं में परिवर्तन यात्रियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। इससे प्रत्येक ट्रेन की वहन क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी। पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड में 15-डिब्बा सेवाओं की कुल संख्या 132 से बढ़कर 144 हो जाएगी लेकिन सेवाओं की कुल संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा, अर्थात 79 एसी लोकल सेवाओं सहित कुल 1383 सेवाएं प्रतिदिन रहेंगी। इस परिवर्तन से यात्रियों को उनकी सुविधा और आराम के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.