लड़की ने टूथब्रश करना शुरू ही किया था कि वह बेहोश होकर गिर पड़ी! आखिर ऐसा क्यों हुआ?

18 साल की अफसाना मुंबई, धारावी में अपनी मां, बड़ी बहन और दो भाइयों के साथ रहती थी। मां फल बेचकर परिवार चलाती है, जबकि अफसाना की बड़ी बहन छोटी-मोटी नौकरी कर मां की मदद करती है।

105

18 साल की अफसाना ने सुबह जागते ही टूथब्रश टूथब्रश लेकर अपने दांत करने बाथरुम में चली गई। उसके बाद उसने ब्रश पर पेस्ट लगाया और जैसे ही ब्रश करना शुरू किया, वह बेहोश हो गई और वहीं गिर गई। घबराए हुए परिजन उसे अस्पताल ले गए,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि जहर उसके पूरे शरीर में फैल गया था। इसलिए उसे बचाया नहीं जा सका।

18 साल की अफसाना धारावी में अपनी मां, बड़ी बहन और दो भाइयों के साथ रहती थी। मां फल बेचकर परिवार चलाती है, जबकि अफसाना की बड़ी बहन छोटी-मोटी नौकरी कर मां की मदद करती है। अफसाना छोटी थी और अभी पढ़ाई कर रही थी।

ये भी पढ़ेंः चिंताजनक! बिजली महावितरण बंद होगा?

ऐसा इसलिए हुआ
अफसाना 12 सितंबर की सुबह 7 बजे उठी और ब्रश करने के लिए बाथरुम मे चली गई। उसने गल्ती से चूहा मारने वाली दवा को अपने ब्रश पर लगा लिया। उसके बाद उसने जैसे ही ब्रश करना शुरू किया, वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने उसी दिन देर रात दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि जहर का असर पूरे शरीर में होने से उसकी मौत हो गई। मामले में धारावी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.