मुंबईः मध्य रेल सेवा लड़खड़ाई, 15-20 मिनट देरी से चली लोकल, ये है कारण

18 अगस्त की सुबह मध्य रेलवे लाइन की लोकल सेवा बाधित हो गई।

72

18 अगस्त को पीक ऑवर में मध्य रेलवे लाइन पर लोकल सेवा बाधित हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों क सामना करना पड़ा। खास कर काम पर जाने वाले यात्री कार्यालय समय पर नहीं पहुंच पाए। मिली जानकारी के अनुसार इस लाइन पर लोकल ट्रेनें 15-20 मिनट देर से चलीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भांडुप और नाहूर के बीच तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन की सेवा लड़खड़ा गई। पीक ऑवर में लोकल ट्रेन सेवा बाधित होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशान यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए विकल्प की तलाश करते नजर आए। हजारों लोग सड़क मार्ग से यात्रा करते देखे गए।

बता दें कि मुंबई लोकल को देश की आर्थिक राजधानी की लाइफ लाइन कहा जाता है। सुबह और शाम इसकी रफ्तार में जरा-सी रूकावट भी मुंबईकरों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर देती है। मध्य रेलवे सेवा लड़खड़ाने के बाद यात्री काफी परेशान दिखे। कई स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.