चारधाम यात्रा: अब तक इतने लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड चारधाम के लिए अब तक 27 लाख 21 हजार 325 लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। केदारनाथ सहित चारों धाम के लिए 11 मई से 16 मई के लिए कुल 3 लाख 91 हजार 1 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

138

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना पर्यटन विभाग और सरकार के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। अब तक 06 लाख 31 हजार से ज्यादा यात्रियों ने दर्शन किए। इनमें केदारनाथ में अकेले 2 लाख 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में दर्शन किए हैं।

चार धाम के यात्रियों के बारे में पर्यटन विभाग ने दी जानकारी
पर्यटन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से लेकर 10 मई रात्रि 08 बजे तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक कुल 06 लाख 31 हजार 591 तीर्थयात्रियों ने धाम के दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 2 लाख 21 हजार 807 और, बदरीनाथ में 1 लाख 50 हजार 856, गंगोत्री में 1 लाख 36 हजार 961 लोगों और यमुनोत्री धाम में 01 लाख 21 हजार 968 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

Maharashtra Political crisis : बचेगी शिंदे-फडणवीस सरकार? सर्वोच्च फैसले पर सबकी नजर

27 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम के लिए अब तक 27 लाख 21 हजार 325 लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। केदारनाथ सहित चारों धाम के लिए 11 मई से 16 मई के लिए कुल 3 लाख 91 हजार 1 लोगों ने पंजीकरण कराया है। मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है।

मोबाइल एप से 4 लाख 73 हजार 543 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
मोबाइल एप से 4 लाख 73 हजार 543, वेव पोर्टल से 20 लाख 77 हजार 923 और वाट्सअप से 01 लाख 69 हजार 869 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.