महाराष्ट्रः महिला पुलिस अधिकारी की आत्महत्या का क्या है रहस्य?

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में एक दिल हदला देने वाली घटना घटी है। यहां एक महिला पुलिस अधिकारी ने सुसाइड कर लिया है। महिला की उम्र मात्र 28 वर्ष थी।

117

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में एक महिला पुलिस अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला पुलिस अधिकारी का नाम श्रद्धा शिवाजीराव जयभाये (28) था। वाकड पुलिस स्टेशन में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला पुणे शहर पुलिस बल की विशेष शाखा में तैनात थी। आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली पाई है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग के साथ ही घटनास्थल के आसपास के परिसर में सनसनी फैल गई है।

शादीशुदा थी महिला पुलिस अधिकारी
महिला पुलिस अधिकारी का नाम श्रद्धा शिवाजीराव जयभाय है। वह शादीशुदा थीं और उनके पति नेवी में कार्यरत हैं।फिलहाल वे केरल में कार्यरत हैं। श्रद्धा और शिवाजी की एक छोटी बेटी है। श्रद्धा की 5 जुलाई को साप्ताहिक छुट्टी थी।  बीती रात उन्होंने अपनी बेटी को रिश्तेदारों के पास छोड़ आई थीं।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र: ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा के 12 निलंबित

क्या हैं आत्महत्या के कारण?
श्रद्धा के एक दोस्त ने वाकड पुलिस थाने को इस घटना के बारे में जानकारी दी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब घर का दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस जब अंदर पहुंची तो देखा की श्रद्धा फांसी के फंदे पर झूल रही हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.