शहर मे शोर! सुट्टामार अभिनेत्रियां पकड़ी गईं

कोरोना के कारण तमाम तरह की पाबंदियों के बावजूद महाराष्ट्र के इगतपुरी में कुछ लोग रेव पार्टी का आनंद ले रहे थे। छापेमारी के दौरान 12 महिलाओं और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

88

महाराष्ट्र के इगतपुरी में रेव पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। कोरोना के कारण तमाम तरह की पाबंदियों के बावजूद यहां कुछ लोग रेव पार्टी का आनंद ले रहे थे। छापेमारी के दौरान 12 महिलाओं और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सचिन पाटील के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। इन्हें इगतपुरी के स्काई ताज विला के एक बंगले से गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सचिन पाटील को गुप्त सुचना मिली थी कि मुंबई-आगरा हाईवे पर मानस रिसोर्ट इलाके के स्काई ताज विला के एक बंगले में रेव पार्टी चल रही है। इसके बाद उनके मार्गदर्शन में बंगले पर पुलिस टीम ने छापेमारी की।

ये भी पढ़ेंः अपने गांव पहुंचते ही राष्ट्रपति हुए भावुक! फिर किया ऐसा

अभिनेत्रियां गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान फिल्म जगत में काम करने वाली 4 महिलाओं और बिग बॉस शो में काम करने वाली 1 महिला सहित 12 महिलाओं और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से कई ड्रग्स के नशे में आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सचिन पाटील के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिला पुलिस अधीक्षक शर्मिला वालावलकर, पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन भोसले, पुलिस निरीक्षक समाधान नागरे, सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक पाटील, लोहरे, वैभव वाणी, मुकेश माहिर, राज चौधरी और शरीफ शेख ने की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.