पुणे की सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में अग्रितांडव! 18 लोगों की मौत, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल

पुणे जिले के पिरंगुट एमआईडीसी में एक सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ज्यादतर महिलाएं शामिल हैं।

116

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित पिरंगुट एमआईडीसी में सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।

बता दें कि पुणे जिले के पिरंगुट एमआईडीसी में एक सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में आग लगने से घटनास्थल और उसके आसपास अफरातफरी मच गई थी। प्रारंभिक जानकारी में कंपनी में 15-20 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। लेकिन अब पता चला है कि 18 लोगों की मौत हो गई है।

इस भीषण अग्निकांड में 18 लोगों की मौत हो गई है, आग में जले हुए कर्मचारियों के शवों को थैलियों में भरकर निकालना पड़ा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में आग लगी थी और उसे बुझाने के लिए पानी इस्तेमाल किए जाने से आग ने और भीषण रुप धारण कर लिया। मुलशी के तहसीलदार अभय ने बताया था कि दमकल की 3 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का का कार्य पूरा किया गया। पुलिस निरीक्षक अशोक धूमल भी मौके पर मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः मुंबईः बांद्रा में इमारत का हिस्सा गिरा, एक की मौत, चार लोग घायल

छोटी-बड़ी कंपनियों में हजारों लोग करते हैं काम
बता दें कि पिरंगुट एमआईडीसी में कई छोटी- बड़ी कंपनियां हैं। इनमें हजारों मजदूर काम करते हैं। उरवडे स्थित एसवीएस अक्वा कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। इसमें अचानक लग गई। आग के कारण कंपनी के 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर महिला कर्मचारी शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.