महाराष्ट्रः हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच राज्यपाल कोश्यारी कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में चल रहे घटनाक्रम में राज्यपाल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। पिछले दो दिनों से राज्य में राजनीतिक भूचाल आया हुआ है।

88

महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से चल रहे सियासी ड्रामे के दौरान बुरी खबर सामने आई है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना हो गया है। पता चला है कि उन्हें मुंबई के गिरगांव स्थित रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्यपाल कोश्यारी को जैसे ही कोरोना का पता चला, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें 22 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिरगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालत के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 राज्यपाल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण
महाराष्ट्र में चल रहे घटनाक्रम में राज्यपाल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। पिछले दो दिनों से राज्य में राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। इस बीच राज्यपाल को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे संभावित राजनीतिक घटनाक्रम पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे  दोपहर में विशेष विमान से मुंबई पहुंचेंगे। वे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने आ रहे थे। लेकिन अब जब राज्यपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो सवाल उठ रहा है कि शिंदे का अगला कदम क्या होगा?

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.