भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने ठाकरे सरकार से किसानों के लिए की ये मांग!

अनिल बोंडे ने 15 जून को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार ने 68 लाख क्विंटल चने की खरीद का लक्ष्य रखा था और 77 लाख क्विंटल चने की खरीद की है।

90

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को सूबे के पंजीकृत किसानों के पास बचा चना खरीदना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नाफेड, खाद्य निगम के माध्यम से 77 लाख क्विंटल चने की खरीदी की है। केंद्र सरकार ने अपनी कोटे की खरीदारी का 25 फीसदी पूरा कर लिया है। अब राज्य सरकार को खरीद के लिए पंजीकृत किसानों से 4 से 5 लाख क्विंटल चना खरीदना चाहिए।

अनिल बोंडे ने 15 जून को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार ने 68 लाख क्विंटल चने की खरीद का लक्ष्य रखा था और 77 लाख क्विंटल चने की खरीद की है। इस वर्ष चने की उपज अधिक और बाजार भाव कम होने के कारण पंजीकृत किसानों से चना खरीदना आवश्यक है। 2016-17 में अरहर की उपज अधिक हुई थी, इसलिए उस समय नाफेड ने पहले चरण में 40 लाख क्विंटल और दूसरे चरण में 11 लाख क्विंटल अरहर खरीदा था।

ये भी पढ़ें – पुष्पक एक्सप्रेस में सीटें फुल, किराया जानकर रह जाएंगे दंग

बोंडे ने क्या कहा?
बोंडे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार ने नाफेड के खरीद लक्ष्य को पूरा होने के बाद 25.5 लाख क्विंटल अरहर खरीदा था। इसलिए, महाराष्ट्र सरकार को भी पंजीकृत किसानों का शेष 4 से 5 लाख क्विंटल चना खरीदना चाहिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.