महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में बच्चे के सामने ही पिता के साथ हो गया है ऐसा!

कानिफनाथ और आकाश दोनो पड़ोसी रह चुके थे। उस दौरान आकाश के साथ दो लोगों ने मारपीट की थी। आकाश को शक था कि मारपीट में कानिफनाथ का हाथ है।

93

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड शहर पिछले कुछ महीनों से क्राइम कैपिटल बन गया है। यहां हर दिन हत्या, आत्महत्या से लेकर गाड़ियों में तोड़फोड़ जैसे अपराध होते रहते हैं। इसी क्रम में 11 जुलाई को इस शहर में दिनदहाड़े कोयते से वार कर एक शख्स की हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि महज चंद घंटो में ही पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की ।

पिंपरी चिंचवड़ स्थित चिखली में 11 जुलाई को दिनदहाड़े कोयते से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। साने कालोनी रोड स्थित मोरेवस्ती में घटी इस घटना के बाद क्षेत्र मे दहशत फैल गई। मारे गए युवक का नाम कानिफनाथ क्षीरसागर था।

चंद घंटों में ही दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार क्षीरसागर ढाई वर्ष के अपने बच्चे के साथ चिखली परिसर में आया था। पिंपरी से एक हमलावर उसका पीछा करते चिखली तक आया था। साने चौक में पहुंचने के बाद हमलावर ने क्षीरसागर के सिर पर कोयते से प्रहार कर दिया। यह घटना साने चौक से 200 मीटर अंदर भीडभाड़ वाले क्षेत्र में घटी। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव का पंचनामा कर आरोपी की तलाश में जुट गई। हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या के आरोपी वहां से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों में आकाश विजय जाधव के साथ एक नाबालिग का भी समावेश है। दिनदहाड़े घटी इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ेंः पवार भी जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्षधर! क्या महाराष्ट्र में भी ‘हम दो हमारे दो’ की नीति होगी लागू?

इसलिए की हत्या
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कानिफनाथ और आकाश दोनो पड़ोसी रह चुके हैं। उस दौरान आकाश के साथ दो लोगों ने मारपीट की थी। आकाश को शक था कि मारपीट में कानिफनाथ का हाथ है। इस घटना के बाद आकाश अपने परिवार के साथ दूसरे क्षेत्र में रहने चला गया था। लेकिन वह अपने साथ की गई मारपीट को भूल नहीं पाया था। वह मन ही मन बदला लेने की साजिश रच रहा था। 11 जुलाई की दोपहर चिखली क्षेत्र में कानिफनाथ एक युवक से बात कर रहा था। उस समय उसके साथ उसका ढाई साल का बच्चा भी था। तभी आकाश वहां पहुंच गया और थैली से कोयता निकालकर उसने कानिफनाथ पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद कानिफनाथ तेजी से भागने लगा। लेकिन आकाश रुका नहीं और उसने कानिफनाथ को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही देर में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश के साथ ही एक नाबालिग भी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.