कोटा का वह अस्पताल है या चूहाखाना? महिला रुग्ण को दे दिया बड़ा दर्द

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से सरकारी अस्पताल की दयनीय स्थिति उजागर हुई है। अति गंभीर रुग्णों के कक्ष में चूहों का आतंक जानलेवा बन गया है।

99

कोटा संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल स्टॉक यूनिट वार्ड में लापरवाही का मामला सामने आया है। लकवा से पीड़ित एक महिला रूपवती भाटी की आंख चूहे ने चबा लिया। दर्द से कहरती महिला की आंखों से आंसू की जगह खून की धारा बहने लगी। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

लकवा से पीड़ित है महिला
रोगी महिला के पति देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि रूपवती भाटी को लकवा का अटैक आया था, जिसके कारण एमबीएस अस्पताल के स्ट्रोक यूनिट वार्ड में भर्ती कराया गया थाष पिछले 46 दिन से उनकी पत्नी का उपचार स्ट्रोक यूनिट वार्ड में चल रहा है। लकवा के कारण रूपवती बाई के शरीर ने काम करना बंद कर रखा है। मुंह से बोल तक नहीं सकती। आंखों के इशारे से ही वह अपनी बात को कहती हैं।

ये भी पढ़ें – मुंडका अग्निकांड में हुआ मानवाधिकार का उल्लंघन? जानिये, क्या कहता है आयोग

स्ट्रोक यूनिट वार्ड में चूहों का आतंक
देवेंद्र कुमार भाटी ने बताया कि स्ट्रोक यूनिट वार्ड पर अस्पताल प्रशासन को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यहां वॉर्ड में रात के समय चूहे घूमते रहते हैं। मरीजों के लिए रखा खाना, फल और दवाइयों आदि का नुकसान करते हैं। रात इन चूहों के मुंह खून लगा हुआ है, जो यहां भर्ती मरीजों के लिए घातक है।

स्टोर की यूनिट के इंचार्ज से जानकारी 
एमबीएस अस्पताल उपाधीक्षक समीर टंडन ने बताया कि स्ट्रोक यूनिट वार्ड में हर 3 माह में एक बार पेस्ट कंट्रोल किया जाता है। मंगलवार को एक महिला की पलकों को चूहे द्वारा काटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में इंचार्ज से जानकारी ली जा रही है। लापरवाही बरतनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.