मध्य रेलवे पर रविवारीय मेगा ब्लॉक, यात्रा के पहले पढ़ लें ये रिपोर्ट

87

मध्य रेल, मुंबई मंडल 12 जून 2022 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। इस दौरान रेल लाइन पर रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मेगा ब्लॉक

  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 10.48 बजे से दोपहर 03.49 बजे
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – चुनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे
  • चूनाभट्टी/बांद्रा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे

ये भी पढ़ें –

ऐसे संचालित होंगी सेवाएं
मध्य रेल मुंबई मंडल के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे पुनः डाउन स्लो लाइन पर रिडायवर्ट की जाएंगी। इसी प्रकार सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से 10.41 बजे छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाएं विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी तथा कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चुनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

इसी प्रकार सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर/वाशी से छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल-कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) सेक्शन पर स्पेशल लोकल चलाई जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.