फिल्म निदेशक अली अकबर पत्नी संग बने हिंदू, अब इस नाम से जाने जाएंगे दंपति!

फिल्म निर्देशक अली अकबर और उनकी पत्नी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। शुद्धिकरण समारोह के दौरान दोनों हवन कुंड के पास बैठकर आहुति डालते नजर आ रहे हैं।

117

मशहूर मलयाली फिल्मकार अली अकबर पूरे विधि-विधान के साथ हिंदू बन गए हैं। 13 जनवरी को उनके साथ उनकी पत्नी ने भी हिंदू धर्म अपना लिया। अब अकबर जहां राम सिम्हन के नाम से जाने जाएंगे, वहीं उनकी पत्नी लुसिम्मा के नाम से जानी जाएंगी।

अली अकबर ने दिसंबर 2021 में घर वापसी की घोषणा की थी। वे मजहबी कट्टरपंथियों के सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर हादसे पर खुशी व्यक्त करने से नाराज थे। उन्होंने इसे राष्ट्रवाद से जोड़ते हुए मुस्लिम धर्म के ऐसे लोगों को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं साझा
अली अकबर और उनकी पत्नी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। शुद्धिकरण समारोह के दौरान दोनों हवन कुंड के पास बैठकर आहुति डालते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अली अकबर श्वेत कपड़ों में अपने कंधों पर भगवा अंगवस्त्र डाले हुए हैं। साथ ही वे जनेऊ भी पहने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू सेवा केंद्रम के नेता प्रतीश विश्वनाथ ने फेसबुक पर इस बारे में जानकारी दी है।

ये भी पढ़ेंः विश्व के ये 15 देश हिंदू राष्ट्र बनने को तैयार, भारत करे शुरुआत! पुरी के शंकराचार्य का दावा

फोटो शेयर करते हुए लिखाः
अली अकबर की पूजा करते हुए फोटो शेयर करते हुए प्रतीश विश्वनाथ ने लिखा है, “इतिहास खुद को दोहराता है। अली अकबर राम सिम्हन के रुप में।” साथ प्रतीश ने हौशटैग में घर वापसी लिखा है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.