Katihar News: ‘विकसित भारत’ के लिए कटिहार के युवाओं का बड़ा कदम, नशा मुक्ति अभियान बना जनआंदोलन

कोलासी नवोदय विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में 500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

35
Youth participating in a drug-free pledge event in Katihar.
Youth in Katihar take a pledge for a drug-free society.

Katihar News: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘माई भारत’ कटिहार द्वारा रविवार को ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत एक विशाल जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नशे की लत के खिलाफ जनरेशन जेड’ के अंतर्गत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी और जिले के विभिन्न प्रखंडों व शैक्षणिक संस्थानों में कुल 15,000 से अधिक युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली।

कोलासी नवोदय विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में 500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

इसे भी पढ़ें: ABVP का JNU में खास आयोजन, बस्तर की जमीनी सच्चाइयों पर चर्चा; छात्रों ने जाना लाल आतंक का सच

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से अपने परिवार, मित्रों और समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से ही इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देकर कटिहार को नशामुक्त बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Prahlad Patel: आज बदलने वाली है नरसिंहपुर की स्वास्थ्य तस्वीर! मंत्री प्रहलाद पटेल करेंगे बड़ा शुभारंभ

माई भारत कटिहार के जिला युवा अधिकारी नीरज झा के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन के दौरान उप विकास आयुक्त अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता नैमिष कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चौधरी सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम कटिहार को एक स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त जिला बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.