justiceforCUgirl: ट्विटर पर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की पीड़ित छात्राओं के लिए उठी ये मांग

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 60 छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल होने का मामला इस समय पूरे देश के साथ ही सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

104

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में जहां आरोपी छात्रा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं शिमला के उस युवक को भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की संभावना है, जिसने उस वीडियो को वायरल किया। इसके साथ ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

फिलहाल पूरे देश के साथ ही सोशल मीडिया पर भी यह यह घटना चर्चा की विषय बनी हुई है। ट्वीटर पर इस मामले में  लड़कियों के लिए न्याय की मांग की जा रही है, वहीं कई नेटिजंस उस वीडियो को डिलीट करने की भी लोगों से अपील कर रहे हैं।

नेटिजंस की अपील
श्रुति नामक एक यूजर ने उन लोगों से इस वीडियो को डिलीट करने की अपील की है, जिनके पास ये वीडियो है। यूजर ने यह अपील करते हुए लिखा है कि लड़कियों के जिंदगी से न खेलें।

भाजपा नेता मोहित कंबोज ने भी ट्वीट कर वीडियो को डीलीट करने की अपील की है।

हिंदुत्व स्वैग नामक एक यूजर ने लिखा है आपके सपोर्ट की जरुरत है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की लड़कियों के न्याय के लिए आवाज बुलंद करें।

प्रयाग नामक एक यूजर ने लोगों से वीडियो डिलीट करने की अपील की है।

https://twitter.com/theprayagtiwari/status/1571396965157699585?s=20&t=kpBCtYSas5mVZ0TA7mR_ZQ

एक अन्य यूजर प्रभास ने लिखा है कि पुलिस भी विद्यार्थियों को सपोर्ट नहीं कर रही है।

https://twitter.com/nobuddy772100/status/1571380713068572674?s=20&t=kpBCtYSas5mVZ0TA7mR_ZQ

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.