विमान में आई एक कॉल और मच गया हड़कंप

विमानन सेवा कंपनी जेटस्टार के विमान ने राजधानी टोक्यो के नरीता हवाई अड्डे से फुकुओका के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 136 यात्री और चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 142 लोग सवार थे।

156

जापान में एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया, जब उसमें एक अंतरराष्ट्रीय कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि विमान में बम रखा हुआ है। विमान में बम होने की जानकारी मिलते ही सभी यात्री हक्के-बक्के रह गए। विमान को आनन फानन में उतारना पड़ा। विमान में 142 लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। इस अफरा तफरी में एक यात्री जख्मी हो गया। हालांकि, विमान में बम नहीं मिलने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

एक यात्री जख्मी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमानन सेवा कंपनी जेटस्टार के विमान ने राजधानी टोक्यो के नरीता हवाई अड्डे से फुकुओका के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 136 यात्री और चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 142 लोग सवार थे। विमान ने उड़ान भरी ही थी कि स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर बीस मिनट पर टोक्यो के नरीता हवाई अड्डे पर जर्मनी से आई एक अंतरराष्ट्रीय कॉल से हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें

विमान में सवार थे 142 लोग
दरअसल, इस फोन कॉल पर विमान में बम रखे जाने की सूचना दी गयी थी। बम की सूचना मिलने के तुरंत बाद विमान में भी अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। विमान को फुकुओका की जगह चुबु हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। चुबु में विमान उतरने के बाद सुरक्षा दस्ते की मदद से 136 यात्रियों एवं चालक दल के छह सदस्यों सहित सभी 142 लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया। इस दौरान मची अफरा तफरी में एक यात्री जख्मी हो गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.