शिव राज में धर्मांतरण का काज! क्या होगी कार्रवाई?

इंदौर में दो नाबालिग लड़कियों को मुस्लिम लड़के धर्म परिवर्तन के लिए मजबूत कर रहे थे। उन्हें धमकी दे रहे थे कि वह मुस्लिम धर्म अपना लें, नहीं तो उनके साथ ऐसा करेंगे कि वह कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगी।

93

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के राज में धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है। यहां मुस्लिम युवकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह खुलेआम हिंदू लड़कियों को छेड़ रहे हैं। इतना ही नहीं वह लड़कियों को जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है। यहां मुस्लिम लड़कों ने दो नाबालिग हिंदू लड़कियों को सरेआम छेड़ा। इतना ही नहीं उन्हें शादी करने के लिए मजबूर किया, मना करने पर उन्हें धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों मुस्लिम युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

तुम दोनों को कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे
दो नाबालिग लड़कियों को मुस्लिम लड़के धर्म परिवर्तन के लिए मजबूत कर रहे थे। उन्हें धमकी दे रहे थे कि वह मुस्लिम धर्म अपना लें, नहीं तो उनके साथ ऐसा करेंगे कि वह कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगी। पीड़ित नाबालिग लड़कियों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। नाबालिग लड़कियों ने अपनी शिकायत में कहा कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। इस दौरान मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़की को पकड़ लिया। उस लड़की को छुड़ाने के लिए जब दूसरी लड़की आई तो उसे दूसरे युवक ने पकड़ लिया। दोनों ने नाबालिगों से हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा और शादी करने की भी बात कही। इतना ही नहीं दोनों युवकों ने धमकी भी दी कि यदि तुम दोनों ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो हम लोग तुम्हारे साथ ऐसा करेंगे कि तुम दोनों कहीं मुंह दिखाने के लायक भी नहीं रहोगी।

धमकी देने वालों की हुई पहचान
पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अश्लील हरकत करने और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हिंदू लड़कियों को सरेआम धमकी देने वाले दोनों युवकों की पहचान भी हो गई है। मुस्लिम युवकों का नाम वाहिद और अमान बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों मुस्लिम युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.