Chhath Pooja 2023: मुंबई के LTT Station पर यूपी, बिहार जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़

मध्य रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, छठ पूजा के मौके पर यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए नवंबर के अंत तक स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी।

1130

छठ पूजा समारोह (Chhath Pooja Celebrations) से पहले, बिहार (Bihar) के रक्सौल (Raxaul) के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए सोमवार (13 नवंबर) को मुंबई (Mumbai) के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Lokmanya Tilak Terminus) पर भारी भीड़ जमा हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में ट्रेन आने से पहले ही लोग स्टेशन पर जमा होते दिख रहे हैं। ऐसा ही नजारा शनिवार को गुजरात (Gujarat) के सूरत रेलवे स्टेशन (Surat Railway Station) पर देखने को मिला, जहां स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे एक शख्स की मौत हो गई।

छठ पूजा से पहले रेलवे ने किए इंतजाम
मध्य रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए नागपुर-मुंबई, सीएसएमटी-दानापुर और दुर्गापुरा (जयपुर)-दौंड के बीच 7 अतिरिक्त पूजा/दिवाली/छठ त्योहार स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है।

1: नागपुर-मुंबई एक तरफा स्पेशल

01103 नागपुर-मुंबई वन-वे स्पेशल नागपुर से दिनांक 16.11.2023 को 22.00बजे प्रस्थान करेगी और 13.40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेंगी।

हाल्ट: वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे और दादर।

2: मुंबई-दानापुर सुपर-फास्ट स्पेशल- 4 सेवाएं

01107 मुंबई-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल सीएसएमटी मुंबई से प्रत्येक शनिवार यानी 18.11.2023 और 25.11.2023 को (2 सेवाएं) 11.05 बजे रवाना होगी। और अगले दिन 14.00 बजे दानापुर पहुँचेगी।

01108 दानापुर-मुंबई सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार यानी 19.11.2023 और 26.11.2023 (2 सेवाएं) को 16.30 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन 23.15 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

हॉल्ट: दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. बक्सर और आरा।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा, जानें दौरे का पूरा शेडूल

3: दुर्गापुरा (जयपुर)- दौंड सुपर-फास्ट स्पेशल- 4 सेवाएं (16 एलएचबी कोच)

09739 दुर्गापुरा-दौंड सुपरफास्ट स्पेशल दुर्गापुरा से दिनांक 15.11.2023 और 22.11.2023 (2 सेवाएं) को 18.40 बजे रवाना होगी। और अगले दिन 18.20 बजे दौंड पहुंचेगी।

09740 दौंड-दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 16.11.2023 और 23.11.2023 (2 सेवाएं) को दौंड से 23.10 बजे रवाना होगी। और अगले दिन 22.05 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी।

हॉल्ट: सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड पनवेल, लोनावाला और पुणे

आरक्षण: ट्रेन नंबर 01103/01107 और 09740 के लिए बुकिंग दिनांक 13.11.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी।

छठ पर्व क्या है?
छठ पूजा, जिसे छठी, छठ पर्व, डाला पूजा, सूर्य षष्ठी, प्रतिहार और डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है, भगवान सूर्य को समर्पित है। छठ के दौरान महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना के लिए कठिन व्रत रखती हैं। इस अनुष्ठान में भगवान सूर्य और छठी मैया दोनों को अर्घ्य देना शामिल है। यह त्यौहार बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में महत्व रखता है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.