जानते हैं कैसे मिलता है वन्य जीवों को गर्मी में ठंडी का अहसास?

वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (Rani Baug) व चिड़ियाघर में रहनेवाले जीवों के लिए गर्मी में विशेष व्यवस्था की गई है। यह वर्षों से चिड़ियाघर प्रशासन करता रहा है। वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (Rani Baug) मुंबई के मध्य भाग में 52 एकड़ भूमि पर विस्तृत है।

179

गर्मी इंसानों के लिए ही दुखदायी नहीं है, यह वन्य जीवों और पशु पक्षियों को भी बहुत परेशान करती है। मुंबई के रानीबाग (Rani Baug) में प्राणियों को गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन ने स्वीमिंग पूल, आइस ब्लॉक्स, एसी समेत कई व्यवस्थाएं की हैं। इन व्यवस्थाओं के बाद वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (Rani Baug) में प्राणियों को गर्मी में भी ठंडी का एहसास मिलता है।

मुंबई की गर्मी उमस के कारण अधिक परेशान करती है। इससे वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (Rani Baug) के प्राणी अछूते नहीं है। इसे देखते हुए उद्यान प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं कर रखी हैं। जिसमें पूल निर्माण, एयर कंडीशन, पंखे लगाए गए हैं। वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (Rani Baug) उद्यान 52 एकड़ में फैला है। इस उद्यान को 19 नवंबर, 1862 में सामान्य जनों के लिए खोला गया था। जिसमें पौधों की लगभग 850 से अधिक प्रजातियां और 3000 से अधिक पेड़ हैं। इसके अलावा इसमें जंगली जानवर, पक्षी भी बड़ी संख्या में हैं। बड़े वन्यजीवों की संख्या 25 है, इसके अलावा भी पशु और पक्षी हैं।

पूल से लेकर एसी तक सभी व्यवस्था
वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (Rani Baug) मुंबई जू के अधिकारी डॉ.अभिषेक साटम ने हिंदुस्थान पोस्ट से बातचीत में बताया कि, ‘हमने जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए सभी उपयोगी व्यवस्था करते हैं। गर्मी हो या सर्दी का मौसम हर बदलते मौसम के अनुसार पशु-पक्षियों को उसी प्रकार की सुविधा दी जाती है। अभी महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश में गर्मी से लोग हलाकान हैं, ऐसे में जीवों के लिए हमें विशेष देखभाल करनी पड़ती है। सभी प्राणियों को अलग से व्यवस्था की गई है। बाघ के लिए हमने उसकी गुफा में एक स्वीमिंग पुल जैसा बनाया है, ताकि वह जब भी गर्मी से परेशान हो तो वह उसमें ठंडक पा सकता है। इसी तरह हाथियों के लिए तालाब बनाया गया है, जहां वह आकर पानी से ठंडक पा सकते हैं। पेंग्विन के लिए खाने की अलग से व्यवस्था की गई है, क्योंकि उन्हें गर्मी में अधिक परेशानी होती है। इसके लिए उनकी शारीरिक क्षमता के हिसाब से तापमान में रखा गया है। इसी तरह अन्य पशु-पक्षियों के लिए सुविधा दी गई है।’

देखें ये वीडियो- गर्मी को देखते हुए Mumbai Zoo ने जानवरों के लिए किया खास इंतजाम, देखिए ये रिपोर्ट

भोजन की विशेष व्यवस्था
वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (Rani Baug) के डॉ.अभिषेक साटम ने आगे बताया कि, ‘हम जानवरों के खाने में तरह-तरह की चीजें जैसे मीट, मछली और मौसमी फलों का इस्तेमाल करते हैं। भालू, हाथी और बंदर के लिए तरबूज उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए हम फिश पॉप्सिकल्स और मांसाहारियों के लिए मीट पॉप्सिकल्स बनाते हैं, जो कि जानवरों को गर्मी से राहत देते हैं।’

जानवरों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था
वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (Rani Baug) के डॉ.अभिषेक साटम ने बताया कि,’ प्रत्येक जानवर के लिए अलग-अलग पिंजरों/गुफाओं में जलाशय बनाए गए हैं, जिसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भरा गया है, जिससे जानवरों को खुद को ठंडा करने में मदद मिल रही है। मुंबई जू कुल तीन कुएं हैं, जिनसे हम हर जलाशय में पानी उपलब्ध कराते हैं।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.