गृह मंत्री ने जवानों के पौधारोपण को सराहा, कही ये बात

हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हैं। हमारे जवान देश को हरा-भरा बनाने का अभियान चला रहे हैं। यह अपने आप में विशेष कार्य है।

204

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में शुक्रवार को चार करोड़वां पौधा लगाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस साल के अंत तक हमारे जवान पांच करोड़वां पौधा लगाने का लक्ष्य भी पूरा करेंगे।

गृहमंत्री शाह ने पौधा लगाने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हैं। हमारे जवान देश को हरा-भरा बनाने का अभियान चला रहे हैं। यह अपने आप में विशेष कार्य है। उन्होंने कहा कि जब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की थी तो लोगों को भरोसा नहीं हो पा रहा था कि हम कर पाएंगे, लेकिन हमारे जवानों ने चार करोड़ पौधा लगाकर नया इतिहास रचा है। हम इसी वर्ष के अंत तक पांच करोड़वां पौधा लगाएंगे। शाह ने कहा कि हमारे सीआरपीएफ के जवान देश को हर मोर्चे पर सुरक्षा दे रहे हैं । साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे हैं। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें – भारत के पहले 3डी प्रिंटिंग डाकघर का उद्घाटन, यह शहर बना गवाह

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.