मुंबई में हिंदू जन आक्रोश मोर्चा, लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर की ये मांग

मुंबई में पहली बार हिंदू आक्रोश मोर्चे में शिंदे गुट और भाजपा नेता एक साथ सड़कों पर उतरे।

76

मुंबई में पूरे हिंदू समुदाय द्वारा हिंदू जन आक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया। इस मोर्च में भारतीय जनता पार्टी के नेता भी शामिल हुए। मोर्चे में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क से शुरू हुआ। इस मोर्चे में कई हिंदुत्वादी संगठन शामिल हुए। लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर यह मोर्चा निकाला गया। मोर्चे में शिंदे गुट के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के नेता भी शामिल हुए। साथ ही मोर्चे में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस मोर्चे में शामिल हुईं।

29 जनवरी को सुबह 10 बजे यह हिंदू जन आक्रोश मोर्चा शुरू हुआ। मोर्चा लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून तथा श्रद्धा वालकर के हत्यारे को उम्रकैद की सजा की मांग को लेकर निकाला गया। इसके लिए हजारों की संख्या में लोग भगवा ध्वज और भगवा वस्त्र पहनकर शिवाजी पार्क में एकत्रित हुए थे।

ये नेता हुए शामिल
इस मोर्चे में भाजपा नेता आशीष शेलार, सांसद मनोज कोटक, किरीट सोमैया, चित्रा वाघ, विधायक नितेश राणे, विधायक प्रसाद लाड, विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व नेता प्रवीण दरेकर और केशव उपाध्याय आदि नेता शामिल हुए हैं।

शिंदे गुट के नेता भी हुए शामिल
इस मोर्चे में शिंदे गुट की नेता शीतल म्हात्रे, किरण पावस्कर और सदा सरवणकर भी शामिल हुए। पहली बार शिंदे गुट और भाजपा नेता मुंबई में एक साथ सड़कों पर उतरे। इस मोर्च को मुंबई महानगरपालिका चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.